Breaking News

Nanda Devi Mela 2023: स्टार गायकों ने मचाया धमाल, कुमाउंनी गीतों मे जमकर थिरके लोग

-एडम्स इंटर कॉलेज के मैदान में बाल कलाकारों ने अपनी कला के प्रदर्शन से जमकर बंटोरी

अल्मोड़ा: ऐतिहासिक मा नंदा देवी मेले की धूम मची है। नंदा देवी मंदिर परिसर और एडम्स इंटर कॉलेज खेल मैदान में हर रोज स्टार लोक गायक धमाकेदार प्रस्तुति दे रहे है। सात दिवसीय मेले के छठे दिन स्टार नाईट में स्टार गायक इंदर आर्य, चंद्र प्रकाश व मेघना ने अपने गीतों से धमाल मचा दिया। इंदर आर्य ने अपने सुपरहिट कुमाउनी गीतों से दर्शको को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। कलाकारों ने अपने हुनर का जलवा दिखाकर ऐसा रंग जमाया की दर्शक घंटो तक कार्यक्रम देखने को मजबूर हो उठे। मेले में हर रोज भारी तादात में लोग पहुंच रहे है। एडम्स खेल मैदान में लगे झूलों का बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी जमकर लुत्फ उठा रहे है।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी एवं विशिष्ट अतिथि सभासद राजेंद्र तिवारी, हेम तिवारी, मनोज जोशी, जगमोहन बिष्ट ,विजय पांडे, आशा रावत, दीप्ति सोनकर, दीपा शाह, तरन्नुम बी, अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा, दीपक वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी भारत त्रिपाठी, एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी दीवान सतवाल एवं पशु चिकित्साधिकारी ​रचना द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्टार नाईट के ​लिए दर्शक शाम से ही मंदिर परिसर में जुटने शुरू हो गए। देर शाम तक पूरा परिसर दर्शकों से भरा रहा। इस दौरा स्टार गायक इंटर आर्या, चंद्र प्रकाश मेघना चंद्रा ने कुमाउंनी ​गीत गाकर सुरों का ऐसा जलवा बिखेरा की बच्चे, युवा, महिला, बुजुर्ग सभी थिरकने को मजबूर हो उठे।

इस अवसर पर राज परिवार के राजा भैया, मां नंदा देवी मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, सलाहकार दिनेश गोयल, मंदिर व्यवस्थापक अनूप शाह, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, मीडिया प्रभारी (मेला) अमरनाथ सिंह नेगी, अर्जुन सिंह बिष्ट, कुलदीप मेर, जीवन गुप्ता, गीता मेहरा, निशा बिष्ट, एकता साह, गणेश मेर, शैलू पांडे, गोविंद मेहरा, रक्षित शाह, रवि कनौजिया, पंकज परगाई, गोलू भट्ट, आदित्य बिष्ट, वरुण शाह, नमन बिष्ट, सुमित शाह, रवि गोयल, चिरंजी लाल वर्मा, जगत तिवारी, राहुल, आदित्य बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, विशाल जोशी, एम एस बिष्ट, प्रदीप मेहता, अंस बिष्ट, संतोष कुमार मिश्रा, राजेश पलनी, अखिलेश जोशी, दीक्षित शाह, ईशान शाह, संचित वर्मा आदि मौजूद रहे।

एडम्स में गायकों व बाल कलाकारों ने जमाया रंग

एडम्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में अल्मोड़ा नगर के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मंच पर मां भगवती के अवतार का सुंदर प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। बाहर से आए कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति गायन और नृत्य से लोगों को रूबरू कराया। गायक राकेश खनवाल, साहिल, रोशन बनौला द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। गायकों ने अपने गीतों से दर्शकों को नाचने-झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ। इस दौरान पुलिस विभाग की टीम ने नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता कार्यक्रम ‘लघु नृत्य नाटिका’ की प्रस्तुति दी।

मेले के मुख्य संयोजक व सचिव मनोज सनवाल एवं मेला सह संयोजक एडम्स संजय साह रिक्खू द्वारा पशु चिकित्सक डॉ सुरेंद्र सिंह गर्ब्याल, यातायात प्रभारी गणेश सिंह हरड़िया, सुमित पांडे एवं यातायात के सिपाहियों, वन विभाग के भुवन टम्टा को उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू), महिला थाना इंचार्ज मीना आर्य, आशीष गुरुरानी, दिनेश मठपाल, आशुतोष भट्ट, मानसी जोशी आदि समेत कई लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन मनोज सनवाल संजय साह रिक्खू ने संयुक्त रूप से किया।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

tabadla

बिग ब्रेकिंग:: डीएम अल्मोड़ा ने किए पटवारियों के बंपर तबादले, लंबे समय से जमे पटवारी हुए इधर से उधर

अल्मोड़ा। जिले में राजस्व उपनिरीक्षकों के बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं। पूर्व में …

preload imagepreload image
07:28