अल्मोड़ा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुडडू’ ने कहा कि कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी की देश के भीतर बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के करोड़ों लोगों की सनातन धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करके अपनी छद्म घिनौनी हरकतों से भाजपा के असली चरित्र को जनता के सामने पेश किया हैं।
प्रेस को जारी एक बयान में भोज ने कहा कि त्रेता युग में राम-रावण का युद्ध भी लोककल्याण के लिए रचा गया था। लेकिन आज के दौर में भारतीय जनता पार्टी सहित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अपनी निजी स्वार्थों के लिए सनातन धर्म की गहरी जड़ों को खोखला करके कुत्सित मानसिकता का खेल रच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश की जनता अब भाजपा सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छद्म राजनीति को समझ चुकी हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के अहंकार को तोड़कर भाजपा के चरित्र को देश के सामने रखेगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News