अल्मोड़ा: ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन प्राइज मनी टूर्नामेंट में अल्मोड़ा के चयनित जोशी का शानदार प्रदर्शन रहा। मिश्रित युगल के फाइनल में चयनित ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
यह टूर्नामेंट 6 से 12 अक्टूबर तक बरेली, उत्तर प्रदेश में आयोजित हुआ। फाइनल में चयनित जोशी ने अपने जोड़ीदार दिल्ली की काव्या गुप्ता के साथ खेलते हुए कर्नाटक के नितिन व अनाघव राज की जोड़ी को सीधे सेटों में आसानी से 21-19 व 21-14 से हराकर मिश्रित युगल का ख़िताब जीत लिया।
सेमी फाइनल में चयनित की जोड़ी ने कर्नाटक की जोड़ी पृथ्वीराज व तृषा हेगड़े को जोड़ी को सीधे सेटों में एकतरफा 21-17 व 21-9 से हराया। चयनित जोशी ने ऑल इंडिया सीनियर टूर्नामेंट हैदराबाद में भी स्वर्ण पदक जीता था।
चयनित जोशी की इस उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने उनके गृह जनपद से बधाई प्रेषित की है।
नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी, उत्तराखण्ड बैडमिंटन के चीफ़ कोच डी.के सेन, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के चेयरमैन व उत्तराखंड बैडमिंटन के कोषाध्यक्ष राम अवतार, अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी.के जोशी, लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचौरा, एन.एस रजवार, हेम तिवारी, राजू तिवारी, प्रतीक महरा, जग्गू वर्मा, जिला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल आदि ने चयनित जोशी व उनके माता-पिता को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News