-गंभीर हालत में ग्रामीण जिला अस्पताल में भर्ती
बागेश्वर: झिरौली थाना क्षेत्र निवासी एक शख़्स द्वारा कथित रूप से अपना प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्रामीण की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम भटखोला निवासी 46 वर्षीय एक शख्स ने कथित रूप से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। उन्हें लहूलुहान हालत मे जिला अस्पताल लाया गया।
जिला अस्पताल की चिकित्सक डा. लता बोरा ने बताया कि मरीज को जब अस्पताल लाया गया तो काफ़ी खून बह रहा था। कपड़े खोल कर देखा तो ग्रामीण का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। ड्रेसिंग करने के बाद आवश्यक उपचार दिया गया है। जिसके बाद हालत स्थिर बनी हुई है। मामला सर्जन को रेफर किया गया है।
ग्रामीण ने यह कदम क्यो उठाया फिलहाल इसकी वजह मालूम नहीं चल पाई है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
India Bharat News Latest Online Breaking News