-सरकारी ट्यूबवेल के अंदर पड़ी मिली लाश, मचा हड़कंप
देहरादून: थाना कैंट क्षेत्र के कौलागढ़ रोड के सिरमौर मार्ग में स्थित सरकारी ट्यूबवेल के अंदर एक व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
बुधवार को थाना कैंट क्षेत्र पुलिस को सिरमौर मार्ग स्थित सरकारी ट्यूब वेल में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
व्यक्ति की हत्या की गयी है या फिर उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
India Bharat News Latest Online Breaking News