Breaking News
suicide

Breaking: पेड पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

-कई समय से घर से लापता था मृतक, पुलिस जांच में जुटी

रामनगर: रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सांवल्दे क्षेत्र में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी एवं कोतवाल अरुण कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक की शिनाख्त गणेश कठायत उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम ढेला के रूप में हुई। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकार बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बरामद शव दो से तीन दिन पुराना है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक काफी समय से घर से लापता था तथा कभी-कभी घर में आने के बाद लापता हो जाता था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। तथा शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Big news

अल्मोड़ा स्वास्थ्य विभाग से बड़ी खबर:: तीन लोगों पर फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए नौकरी पाने का आरोप, CMO की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। सरकारी विभाग जनता के प्रति कितने जवाबदेह हैं यह सब जगजाहिर है, लेकिन विभाग …

preload imagepreload image
04:16