अल्मोड़ा: प्रदेश के सभी परिसरों व महाविद्यालयों में आगामी 7 नवंबर को छात्र संघ चुनाव होने है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को अध्यक्ष व यूआर पद पर अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
एबीवीपी ने नीरज सिंह बिष्ट पर दांव खेलते हुए उन्हें अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। जबकि अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल वरूण कपकोटी को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रत्याशी बनाया गया है।
शुक्रवार को हुई बैठक के बाद नगर मंत्री नितिन पारछा ने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्र हितों के लिए काम करते आई है। संगठन से जुड़े सभी छात्र एकजुट होकर घोषित प्रत्याशियों को विजय दिलाएंगे।
India Bharat News Latest Online Breaking News