-गबन का मामला सामने आने के बाद फरार चल रही थी आरोपी महिला
पिथौरागढ़: लोगों का 32 लाख रुपए से अधिक की रकम हड़पने वाली महिला पोस्ट मास्टर को गंगोलीहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गबन के खुलासे के बाद से ही महिला पोस्ट मास्टर फरार चल रही थी, जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक ग्राम पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट के ग्रामीणों ने थाना गंगोलीहाट में तहरीर दी थी कि पोस्ट ऑफिस पाताल भुवनेश्वर में पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत महिला गायत्री देवी दशौनी पत्नी कल्याण सिंह दशौनी, निवासी ग्राम पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट द्वारा ग्रामीणों के RD/ PLI/ FD के लगभग 32 लाख रूपये से अधिक की धनराशि अपने निजी प्रयोग में लगा दी है। जिसे गंगोलीहाट मुख्य ब्रान्च में ऑनलाईन देखा तो पैसा ऑनलाईन नहीं चढ़ा हुआ था।
तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में धारा 409 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को आरोपी गायत्री देवी को कुमौड़ से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी महिला को न्यायालय के सामने पेश किया गया। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
India Bharat News Latest Online Breaking News