अल्मोड़ा: नगर क्षेत्र में सड़कों में गड्ढों को भरने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग इन दिनों करबला क्षेत्र में सड़क में बने गड्ढों को भरने का कार्य कर रहा है।
नगर की मुख्य सड़कों व आतंरिक मार्गों में सड़कों पर बने गड्ढें हादसे को दावत दे रहे है। जिससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। चौपहिया व दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं होने से लोगों में भयंकर आक्रोश था।
इस मामले में विधायक मनोज तिवारी द्वारा पूर्व में लोक निर्माण विभाग को गडढों में पेंच कार्य के लिए पत्र लिखा गया। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग द्वारा काम शुरू नहीं किया गया।
विधायक मनोज तिवारी ने द्वारा बीते दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेरा किया और गड्ढों में पेंच कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिए थे। पीडब्ल्यूडी ने गड्ढा भरान कार्य शुरू कर दिया है। इन दिनों करबला क्षेत्र व माल रोड में गड्ढों को भरा जा रहा है।
बुधवार को विधायक मनोज तिवारी ने पेंच कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
सड़क निरीक्षण में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।