-घास काटने के दौरान घात लगाए बाघ ने किया हमला
रामनगर: उत्तराखंड में खूंखार जंगली जानवर लोगों के जान के दुश्मन बन गए है। नैनीताल जिले के रामनगर में घास काट रही महिला को बाघ ने मार डाला। बाघ ने बाइक सवार 3 लोगों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना तराई पश्चिम वन प्रभाग आमपोखरा रेंज के हाथीडगर क्षेत्र की है। हाथीडगर निवासी 28 वर्षीय पूजा पत्नी नवीन चंद्र मवेशियों के लिए घास काटने तराई पश्चित के आमपोखरा रेंज के हाथीडगर जंगल गई थी।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार घनी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बाघ ने महिला पर पीछे से हमला किया। महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। लोगों के शोर मचाने पर बाघ भाग खड़ा हुआ। हैरत की बात यह है की घास काट रही महिला पर जब बाघ ने हमला किया उस समय भी उसके आसपास काफी लोग थे, लेकिन बाघ ने बेखौफ होकर उस पर हमला बोल दिया।
वही, घटना स्थल के पास से गुजर रहे दो बाइकों पर तीन सवार लोगों पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
India Bharat News Latest Online Breaking News

