Breaking News
Dushkarm
प्रतीकात्मक फोटो

शर्मनाक: होमस्टे में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वारदात का वीडियो वायरल

 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: होमस्टे में कार्यरत एक महिला कर्मी के साथ दरिंदगी का शर्मनाक मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस वारदात से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़िता चीखती-चिल्लाती नजर आ रही है। मामले में पुलिस ने एक महिला कर्मचारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना ताजगंज क्षेत्र में बसई के एक होमस्टे की है। पीड़िता की उम्र 25 साल है। वो पिछले डेढ़ साल से होमस्टे में काम कर रही थी। पीड़िता ने 11 नवंबर की रात को पुलिस को फोन किया और मदद मांगी।

 

बसई पुलिस चौकी के प्रभारी मोहित शर्मा ने मीडिया को बताया, ‘हमें आधी रात को पीड़िता का फोन आया। हम तुरंत होमस्टे पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। उसने हमें अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि उसे आरोपियों ने पीटा था। उन्होंने पीड़िता के सिर पर कांच की बोतल भी तोड़ी थी।’

 

 

असिस्टेंट पुलिस कमीशनर सदर अर्चना सिंह ने मीडिया को बताया कि एक महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रेप और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। किराए पर लिए होमस्टे को भी सील कर दिया गया है।

 

गिरफ्तार हुए लोगों में होमस्टे का मैनेजर रवि राठौड़, उसका दोस्त मनीष राठौड़, जितेंद्र राठौड़ और देव किशोर शामिल हैं। पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाने में आरोपियों की मदद करने वाली एक महिला कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

लापरवाही: चार दिन भी नहीं टिक पाई दीवार, निर्माण कार्यों की खुली पोल, दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विकासखंड के बग्वालीपोखर-मल्ली मिरई मोटर मार्ग पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एक बार …

preload imagepreload image
02:16