Breaking News

Almora: मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, प्राचार्य का घेराव कर दे डाली यह बड़ी चेतावनी

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ कांग्रेस अब अटैकिंग मोड पर आ गई। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, ब्लड बैंक की स्थापना नहीं होने और मरीजों को हो रही परेशानी के विरोध में जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने धामी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत जनपद के प्रभारी मंत्री होने के बाद भी अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का रेफरल सेन्टर बनना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। जब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत एक जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी में नहीं ला सके है तो उनसे उत्तराखण्ड की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारनी बेमानी सिद्ध होती हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर एक माह के भीतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ और चिकित्सकों द्वारा मरीजों एवं परिजनों के साथ किए जा रहे अमानवीय व्यवहार पर शीघ्र रोक नहीं लगाई तो कांग्रेस पार्टी मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ उग्र आन्दोलन को बाध्य होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी काँलेज के प्राचार्य होगी।

 

मेडिकल कॉलेज में अभी तक ब्लड बैंक की स्थापना नहीं होने, मरीजों को लाने जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं होने, मरीजों को बिना कारण बाहर रेफर करने, मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ डॉक्टर सहित स्टाफ द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं करने समेत अन्य अभावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

 

मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा कार्यक्रताओं के आक्रोश को देखते हुए उन्हें वार्ता के लिए ऑफिस में बुलाया गया। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता समाधान के लिए लिखित रूप में देने के लिए डटे रहे। अंत में मेडिकल कॉलेज प्रशासन के तरफ से प्राचार्य भैसोडा ने मेडिकल कॉलेज में व्याप्त कमियों को दूर करने के लिए लिखित रूप में आश्वासन दिया गया।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने कहा कि यदि मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर तय समय सीमा के भीतर कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष दुग्ध संघ दीप सिंह डांगी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष दीपा शाह, बिन्नी वैष्णव, जिला मंत्री गीता मेहरा, एडवोकेट महेश चंद्र, एडवोकेट कुंदन भंडारी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ किशन लाल, एडवोकेट जमन सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल रावत, यूथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित सतवाल, जिला मंत्री रोहित रौतेला, परितोष जोशी, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि कुटोला, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मोहन सिंह देवली, संगठन महामंत्री त्रिलोचन जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव बाल विक्रम सिंह रावत, अमित बिष्ट, नितिन रावत, अमर बिष्ट, नगर सगठन महामंत्री वैभव पांडे, कार्तिक शाह, शरद चंद्र शाह, छात्र संघ उपसचिव गोलू सतवाल, एडवोकेट केवल सती, एन डी पांडे, गजेंद्र फर्त्याल, हिमांशु बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, ओबीसी जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, मनोज वर्मा, गिरीश आर्य, धनंजय शाह, गोपाल मेर, सीबा अहमद, अजय मेहता, जया जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री ए.क सिकंदर पवार, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष विमल कुमार, पान सिंह बिष्ट, रमेश लटवाल, हर्षवर्धन, टीटू बोरा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल, तारा तिवारी, तारा भंडारी, सुरेश चंद्र, एडवोकेट प्रेम आर्या, एडवोकेट मोहमद इमरोज, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

 

Check Also

बड़ी खबर:: अल्मोड़ा में जिला योजना की बैठक में हंगामा, बैठक छोड़ बाहर निकले कांग्रेस विधायक

अल्मोड़ा। विकास भवन में बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक शुरू होने से ठीक …

preload imagepreload image
15:52