देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में नाबालिगों के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। राजधानी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र का है।पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि 20 नवंबर को सुबह 6 बजे आरोपित ने अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी के साथ धमकाकर जबरदस्ती की। पीड़िता ने जब ये बात अपनी मां को बताई। वही, आरोपित पिता इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद घर से फरार हो गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वो अपने बच्चों के साथ देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में रहती है। उसका पति दिल्ली में सरकारी नौकरी करता है, जो आजकल छुट्टियों में घर हुआ था।
पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित पिता को रायपुर थाना क्षेत्र के सौडा सरोली के पास शिव मन्दिर से गिरफ्तार किया है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News





