अल्मोड़ा: भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा ताग्र नगरी में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकाले जाने वाली ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (Viksit Bharat Sankalp Yatra) का लाभ जनता तक पहुंचाने व यात्रा को सफल बनाने की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को यात्रा को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम सिंह लटवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देशभर में निकाली जा रही है। जिसके माध्यम से लोगों को केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को मुफ्त चिकित्सा कैंप मिलेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचे और इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। इसके माध्यम से ये संकल्प भी लेना है कि 2025 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा समाज कल्याण के लिए, गरीब कल्याण के लिए और समस्त समाज के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गई हैं। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।
बैठक के समापन पर लमगड़ा महाविद्यालय में नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष गौरव बिष्ट को पुष्प माला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, किसान मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, बूथ अध्यक्ष टाटिक किशन भंडारी, ग्राम प्रधान माल राजेन्द्र बिष्ट, सुरेश चंद्र लोहनी, शुभम चौहान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News



