Breaking News

लक्ष्मेश्वर खूॅंटकुनी भैरव मं​दिर में महाभैरवाष्टमी पर होगा भैरव पूजन व विशाल भंडारा

अल्मोड़ा: लक्ष्मेश्वर स्थित खूॅंटकुनी भैरव मं​दिर में गुरुवार यानि आज श्री खूॅंटकुनी भैरव मंदिर समिति द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 5 दिसंबर को होने वाली महाभैरवाष्टमी व भंडारे को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों को आयोजन ​के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।

श्री खूॅंटकुनी भैरव मंदिर समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र जोशी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार खूॅंटकुनी भैरव मं​दिर में महाभैरवाष्टमी के दिन भैरव पूजन व महाभंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से 5 दिसंबर को मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

बैठक में समिति के श्री खूॅंटकुनी भैरव मंदिर समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, अमित साह मोनू, सुनील कर्नाटक, दिवान सिंह बिष्ट, गगन पांडे, हर्षवर्द्धन जोशी, भावेश पांडेय, हेमंत पांडेय, विक्रम साह, दिवान सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

 

 

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …