Breaking News

बड़ी खबर: अल्मोड़ा में मिनी निवेशक कॉन्क्लेव 2023 का हुआ आयोजन, 412 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू, यह होगा फायदा

 

अल्मोड़ा: जिला स्तरीय मिनी निवेशक कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन गुरुवार को बिनसर रोड सुंदरपुर में स्थित एक रिजॉर्ट में किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस मिनी निवेशक कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के लिए निवेशकों ने जिला प्रशासन के साथ 412 करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ की ओर निवेशकों का बढ़ता रुझान जनपद अल्मोड़ा समेत संपूर्ण उत्तराखंड की आर्थिकी को पंख लगाने वाला है। उन्होंने कहा कि बढ़ते निवेश से जनपद में लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा जनपद ने उत्पादन के अवसरों के बढ़ने से आर्थिकी में भी बढ़ोतरी होगी।

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सभी निवेशकों को आश्वस्त किया कि जिस भरोसे के साथ निवेशक जनपद में निवेश कर रहे हैं, सरकार उस भरोसे के साथ निवेशकों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि 2025 तक हम जनपद में 1000 करोड़ के निवेश को लाने का प्रयास करेंगे, जिससे रोजगार एवं आर्थिकी को बढ़ाया जा सके।

 

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सभी निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन निवेशकों के लिए सभी प्रकार से सहयोगी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि निवेशक जनपद में बिना किसी संकोच के निवेश करें। अल्मोड़ा जनपद पर्यटन एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में बहुत संभावनाओं को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि यहां की जलवायु एवं नैसर्गिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित करने वाला है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनपद में निवेश का लक्ष्य 200 करोड़ था। जिससे आगे बढ़ते हुए अब तक 412 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं उद्योग विभाग लगातार निवेशकों को जनपद में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस दौरान विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा को कोंडे, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीरा बोरा समेत निवेशक मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …