Breaking News

मौसा बना हैवान: अल्मोड़ा में 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी मौसा ​गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला ​

अल्मोड़ा:​ जिले में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ चार से पांच दिन तक दुष्कर्म किया गया। इस दरिंदगी को अंजाम देने वाला पीड़िता का रिश्ते में सगा मौसा है। पुलिस ने पीड़ता को आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना थाना सल्ट क्षेत्र की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 4 दिसंबर को सल्ट निवासी एक व्यक्ति ने थाना सल्ट में एक तहरीर दी। ​तहरीर में कहा कि उसकी 13 वर्षीय पोती घर से स्कूल के लिए निकली लेकिन वापस घर नहीं आई।

पुलिस ने तहरीर के बाद थाना सल्ट में नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज की। नाबालिग की खोजबीन के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने नाबालिग की खोजबीन के लिए काफी प्रयास किए। पुलिस ने तलाशी के दौरान नाबालिग को आरोपी सरोज कुमार उम्र-28 वर्ष पुत्र बलवीर चन्द्र के कब्जे से बरामद किया।

थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़ता मूल रूप से नैनीताल जिले के रहने वाली है। यहां वह अपने नानी के साथ रहती है। जो कि कक्षा 7वीं की छात्रा है। आरोपी पीड़िता का सगा मौसा है। जो अधिकांश उसके नानी के घर आता जाता रहता था। आरोपी द्वारा 4 से 5 दिन पीड़िता से दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सरोज कुमार के खिलाफ थाना सल्ट में दर्ज मुकदमे में धारा- 363/376(3) आईपीसी एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम में एएसआई मोहन चन्द्रा, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, महिला कांस्टेबल लता रावत व होमगार्ड मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

पंचायत चुनाव 2025:: चुनाव चिन्हों का आवंटन शुरू, किसी को मिला उगता सूरज तो कोई केतली-कुल्हाड़ी लेकर घर गया

पहले दिन जिपं के 72 उम्मीदवारों को मिला अपना निशान, पहले चरण के मतदान के …

preload imagepreload image
04:25