अल्मोड़ा: लोकसभा व निकाय चुनाव नजदीक आते ही भाजपा की यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्रिय हो गई है। भाजपा युवा मोर्चा ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए ‘मंडल सशक्तिकरण अभियान’ शुरू करने जा रही है।
पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को भाजयुमो की मंडल सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला व जिला कार्यकारणी बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा व भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रोहित ओझा ने शिरकत की। बैठक में मंडल सशक्तिकरण अभियान, मंडल प्रवास व नये मतदाताओं को संगठन से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी ने कहा कि आगामी 10 दिसंबर से 21 दिसंबर तक भाजयुमो द्वारा मंडल सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिले के पदाधिकारी मंडलों में प्रवास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जुड़े युवाओं से बातचीत कर उनके अनुभव जानने के साथ ही सरकारी लाभ प्राप्त करने वाले युवाओं से बातचीत की जाएगी। साथ ही नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, ललित कनवाल, पारस कांडपाल, प्रकाश बिष्ट समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News
