द्वाराहाट: स्व. भवानी दत्त तिवारी पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में स्वीप जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में ब्लॉक स्वीप प्रभारी जमुना प्रसाद तिवारी द्वारा छात्राओं को स्वीप जागरूकता अभियान का उद्देश्य बताने के साथ ही मतदान की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी तनुजा जोशी ने मतदान का महत्व समझाते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने पर बल दिया। बी एल ओ राजेंद्र सिंह बिष्ट ने मतदाता फॉर्म छह, सात और आठ पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि नए मतदाता फॉर्म छह भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराए।
कार्यक्रम में तनुजा जोशी द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। साथ ही रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रभारी माया मेहरा ने किया।
इस अवसर पर लता अधिकारी, मीना मेहरा, सोनिका नेगी, माया मेहरा, दीपा घुघत्याल, मनीषा टम्टा, सुरभि पंत, रेनु जोशी, रेनु तिवारी, प्रवीणा आर्या, सी एम एस नेगी समेत समस्त शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News