-घटना के बाद वाहन चालक हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी
रामनगर: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामनगर के ग्राम नया झिरना पिरूमदारा निवासी दरवान सिंह उम्र 50 वर्ष अपनी बाइक से हल्दुआ क्षेत्र से वापस काम कर अपने घर आ रहे थे। इसी बीच पिरूमदारा के पास नत्थन पीर बाबा मजार के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास मौजूद लोगों द्वारा तुरंत उन्हें 108 की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
India Bharat News Latest Online Breaking News