Breaking News

‘जंगलों को आग से बचाने के लिए लोगों को आगे आना होगा’… वन संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

 

अल्मोड़ा: सिविल सोय वन प्रभाग के गणनाथ रेंज के तत्वाधान में ग्राम जाख सौड़ा में वन अग्नि सुरक्षा को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को वनों को आग से बचाने व वनों की महत्वत्ता के बारे में जागरूक किया। इस गोष्ठी में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच वन पंचायत जाख सौडा दिनेश पिलख्वाल ने की। इस अवसर पर उपस्थित वन क्षेत्राधिकारी पूरन चन्द्र तिवाड़ी ने कहा कि वनों को बचाने को लेकर सरकार गंभीर है। वनों को आग और अन्य नुकसान से बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। तमाम स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से वनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

वन दरोगा मोहन सिंह बिष्ट ने वनों से होने वाले फायदे और उनको नुकसान पहुंचाने से उत्पन्न होने वाली समस्याएं को लेकर विस्तारपूर्वक ग्रामीणों को बताया।

सरपंच दिनेश पिलख्वाल ने कहा कि जंगलों में दावानल की घटनाओं से जहां जैवविविधता को नुकसान पहुंचता है वही, ग्रामीणों के सामने मवेशियों के लिए चारापत्ती की समस्याएं भी उत्पन्न होती है। साथ ही प्राकृतिक जल स्रोतों को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जंगल हमारे हैं इस भावना के साथ अगर हर व्यक्ति आगे आए तो जंगलों में आग की घटनाओं को काफी हद तक कमी आ सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने पाल्यों को इस संबंध में जागरूक करने की अपील की।

 

 

गोष्ठी में वन दरोगा मनोज बिष्ट, अमित भैसोड़ा, वन रक्षक मनोज कांडपाल, वन रक्षक कंचन भोला, पूरन सिंह पिलख्वाल, राजेन्द्र पिलख्वाल, अर्जुन पिलख्वाल, बालम पिलख्वाल, अनिल आर्या, गोविंद राम, गणेश राम, हरीश राम, मोहन राम, महेंद्र राम, शंकर राम, दीप चन्द्र, गोलू आर्या, चंदन राम, विनोद सिंह पूरन राम, पन राम समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

 

 

Check Also

पंचायत चुनाव 2025:: पहले चरण के चुनाव की वोटिंग कल, अल्मोड़ा में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन तैयार

जिले में 1382 पदों पर होगा चुनाव, 3837 उम्मीदवार चुनावी मैदान में पहले चरण में …

preload imagepreload image
02:24