अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका उत्तराखंड के लोकपर्व घुघुतिया के प्रतीक घुघते की माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि लोक संस्कृति ही हमारी पहचान है। अपनी संस्कृति व परम्पराओं के संरक्षण के प्रयास हम सभी को करने चाहिए। कोश्यारी ने कहा कि भाजपा में जिम्मेदार कार्यकर्ता को उचित समय पर उचित सम्मान दिया जाता है, कार्यकर्ताओं को हमेशा ईमानदारी व निष्ठावान होकर पार्टी हित में कार्य करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अन्य कई मुद्दों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, लोकेश कालाकोटी, जगत तिवारी, ललित मेहता, गिरीश खोलिया, कृष्ण बहादुर सिंह, दिनेश मठपाल समेत अन्य कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News





