अल्मोड़ा: दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे सोबन सिंह जीना परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
दरअसल, 24 नवम्बर 2023 को एक युवती ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी। जिसमें युवती ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद आरोपी पंकज कार्की फरार हो गया था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में थी।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने आरोपी को गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
कोतवाली अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी पंकज कार्की पुत्र भूपाल सिंह कार्की, निवासी ग्राम चकोरी, थाना बेरीनाग, पिथौरागढ़ को जीआर गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में एएसआई नवीन सिंह व कॉन्स्टेबल हरदीप सिंह शामिल थे।
India Bharat News Latest Online Breaking News








