अल्मोड़ा: जिला कांग्रेस कार्यालय में आज 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने तिरंगा फहराया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ थी और देश की आजादी और गणतंत्र स्थापना के नायकों का स्मरण किया।
जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा आज कांग्रेसजनों ने संविधान के मूल आत्मा प्रस्तावना की शपथ ली है। उन्होंने कांग्रेसजनों से देश के विकास और लोकतंत्र के संरक्षण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में गणतंत्र स्थापित करने वाले सभी नायकों को आज देश याद कर रहा है, और उनके द्वारा स्थापित लोकतंत्र को बचाने के लिए आज संघर्ष की आवश्यकता है। देश का हर नागरिक लोकतंत्र के संरक्षण में अपना योगदान दे, ये आज के समय की मांग है।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, अरविंद सिंह रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, हरीश भट्ट, प्रदीप सिंह बिष्ट अमर, शहजाद कश्मीरी, देवेंद्र जोशी, पीसीसी सदस्य पीतांबर पांडे, देवेंद्र सिंह कनवाल, सुनील कर्नाटक, किरन आर्य, दीपा साह, लता तिवारी, सरस्वती रोडिया, तारा तिवारी, तारा भंडारी, एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट, विपुल कार्की, जिला कार्यकारी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस ललित सतवाल, निर्मल रावत, वीरेंद्र बंगारी, अनुज साह आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News








