Breaking News

व्यापार मंडल चुनाव 2024ः नामांकन पत्रों की हुई जांच, अध्यक्ष पद पर इस प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द

 

अल्मोड़ाः देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के नगर इकाई की चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव प्रक्रिया के तीसरे दिन सभी 6 पदों के लिए 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच कमेटी द्वारा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी की सदस्यता रसीद नहीं होने पर नामांकन रद्द किया गया है। अन्य सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकनों का विधिवत परीक्षण करने के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपेश चन्द्र जोशी की सदस्यता रसीद नहीं होने के कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया है। जांच में अध्यक्ष पद पर अनिल गुरुरानी, संजय साह, मोहम्मद नौसाद और हिमांशु काण्डपाल का नामांकन पत्र सही पाया गया। जबकि उपाध्यक्ष, महासचिव, महिला उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के पद पर भी सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए।

 

 

जांच कमेटी में सदस्यता प्रभारी राजेन्द्र तिवारी, सह. पर्यवेक्षक मनोज सनवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी, सह चुनाव निर्वाचन अधिकारी विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा, मनोज वर्मा, दीप लाल साह, अनूप गुप्ता, दिनेश चंद्र जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी मनोज पवार आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

स्कूल के एक भवन में बना दिये गए तीन बूथ, जिला प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो गयी है। लेकिन कई मतदान केंद्रों …

preload imagepreload image
09:41