Breaking News
murder
murder p.c-jagran

बड़ी खबर: अफेयर के शक में शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी का गला काट सिर को लेकर सड़क पर घूमता रहा दरिंदा

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: पत्नी के अवैध संबंध के शक में एक पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया की जिसे देख लोगों की रूह कांप उठी। पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर उसके सिर को लेकर सड़क पर टहलता रहा। यह घटना जिस राहगीर ने देखी सबकी आंखे खुली की खुली रह गई।

 

 

दिल को दहला देने वाला यह मामला यूपी के फ़तेहपुर थाने के बसरा गांव का है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि, ‘सूचना मिली कि फ़तेहपुर थाने के बसरा गांव निवासी अनिल कुमार ने अपनी पत्नी का गला काट दिया और कटे हुए सिर के साथ सड़क पर घूम रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार किया गया। अनिल की शादी 8 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर था। इससे नाराज होकर उसने यह जघन्य अपराध किया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।’

इस भयावह घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

 

Check Also

Breaking news

बड़ी खबर:: CM धामी का बड़ा एक्शन, होमगार्ड्स विभाग में भर्ती घोटाला मामले में इस अफसर को किया सस्पेंड

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद …