Breaking News

Almora:: भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में उतरी कार्यकर्ताओं की टुकड़ियां, घर-घर दे रहे दस्तक

 

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में है। प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं की टुकड़िया घर-घर दस्तक देकर वोटर्स को रिझा रही हैं। कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी ने बताया कि गुरुवार को नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू व लीला बोरा के नेतृत्व में टु​कड़ियों ने नगर के थपलिया व मुख्य बाजार में प्रचार-प्रसार किया। ​अबकी बार 400 पार के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस दौरान अजय वर्मा, पंकज, जिला कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, उपाध्यक्ष तारा जीना, नेहा उप्रेती, गरिमा धपोला, भावना तिवारी, बबीता आर्य, सुषमा आर्य, नंदिता, जानकी, हेमा नीमा, कोमल, सरिता, आरती, प्रेमा, शांति, ममता, पूनम टम्टा, मीना टम्टा, कमला टम्टा, निम्मी टम्टा, वसुधा पंत, भावना, भागीरथी टम्टा, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टुकड़ी ने विवेकानंद पुरी में प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार की उपलब्ध्यिां गिनाई। जिसमें गंगा पांडे, मीना नेगी, प्रेमा मेर, माया जोशी, सुमन जोशी आदि मौजूद रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन पंत कार्यकारिणी सदस्य मोहनी कनवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मल्ला जोशीखोला में जोर शोर के साथ पार्टी का प्रचार प्रसार किया। लोगों से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी बहुमत से जीताने की अपील की। इस टीम में शामिल रमा जोशी, निर्मला जोशी, हेमा सुप्याल, प्रभा बोरा, दीपा बिष्ट, सीमा, प्रीति जोशी समेत अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीधारा से एडम्स क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान मोहित बिष्ट, राहुल बिष्ट, त्रिलोक रोतेला, मनीष भाकुनी, दीक्षित सिराड़ी, रोशन बिष्ट, आदित्य बिष्ट समेत युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

अल्मोड़ा का युवक दो लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। पहाड़ की शांत वादियों में नशीले पदार्थों की तस्करी का खेल में तेजी से …

preload imagepreload image
06:19