Breaking News

लोस चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा 10 सालों में पूरे नहीं हुए बीजेपी के चुनावी वायदे

 

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। जिले में जगह-जगह बैठकों के साथ ही पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के बड़े नेता विधानसभा व ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनमें जान फूंकने का काम कर रहे हैं।

इसी क्रम में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गुरुड़ाबांज में एक कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व ज़िलाध्यक्ष पीतांबर पांडे समेत कई पदाधिकारियों ने शिरकत की।

 

 

इस बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय संयोजक शुजा गांधी, प्रभारी संचार उत्तराखंड रवी कुमार जैन, राष्ट्रीय संयोजक ए.आई.सी.सी. गौतम नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद साह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपा साह ने हिस्सा लिया। साथ ही ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही न्याय पंचायत अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए गरीबों, पिछड़ों और दलितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई। कई विकास कार्य किए लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद विकास कार्य अवरुद्ध हो गए हैं। भाजपा सरकार में देश में महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध लगातार बढ़ रहे है। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार, किसानों की आय दोगुनी, 2022 तक हर व्यक्ति को खुद का घर का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार के सभी वायदे खोखले निकले। पिछले 10 सालों में सत्ता में आसीन केंद्र की भाजपा सरकार के चुनावी वायदे पूरे नहीं हुए। जिससे जनता को खुद का ठगा महसूस कर रही है।

 

 

कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा न्यूनतम मजदूरी 400 रुपए, 40 लाख सरकारी नौकरियां, गरीब महिलाओं को एक लाख की मदद, ट्रेनिंग के लिए एक लाख की मदद, शहरी रोजगार गारंटी स्कीम लाने का वादा समेत अन्य जो वायदें किए गए हैं, कांग्रेस की सरकार आते ही सभी वायदों को पूरा करने का काम किया जाएगा।

इस बैठक में चंदन बोरा, पूरन सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गणेश प्रसाद, प्रसन्न साहदानिश जोशी, त्रिवेंद्र रौतेला, हरीश गलाकोटी, नरेंद्र बनौला, हीरा डोलिया, तारा मेहरा, सरिता टम्टा, हरेंद्र गलाकोटी, राजेंद्र सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।

Check Also

Pc tiwari uppa

अंकिता हत्याकांड के फैसले का उपपा ने किया स्वागत, सरकार पर VIP व अन्य बड़े दोषियों को बचाने का लगाया आरोप

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने अंकिता हत्याकांड में कोटद्वार की अपर सत्र न्यायालय द्वारा सुनाए …

preload imagepreload image
12:10