Breaking News

वरिष्ठ कांग्रेसी आनंद सिंह बगडवाल की पत्नी का निधन, कांग्रेसजनों ने जताया शोक

अल्मोडा़: कांग्रेस के पूर्व नगरध्यक्ष एवं अर्बन को-आपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल की पत्नी मोहिनी बगडवाल का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष की थीं। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

स्व. मोहनी बगड़वाल का हल्द्वानी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। मंगलवार यानि आज सुबह करीब 7 बजे उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है।

कांग्रेस के चौघानपाटा स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर स्व. मोहनी बगडवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि स्व. मोहनी बगडवाल बेहद सादगी पसन्द, कर्तव्यनिष्ठा और कुशल व्यवहारिक महिला थीं। उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस परिवार ने एक अहम मार्गदर्शक को खो दिया है।

जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी ने बताया कि 10 अप्रैल बुधवार की सुबह 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतेष्टि के लिए विश्वनाथ घाट ले जाया जायेगा।

शोकसभा में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, जीवन नाथ वर्मा, हेम चन्द्र जोशी, मनोज कुमार वर्मा, ललित सतवाल, निर्मल रावत, रमेश नेगी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, रमेश नेगी, संजय सिंह, गीता महरा, दानिश खान, जया जोशी, निर्मला काण्डपाल, परितोष जोशी, विनोद वैष्णव,मनीराज मटेला, गोविन्द महरा, एड. कुन्दन भण्डारी, जगदीश तिवारी, वैभव पाण्डेय, शोभा जोशी, रजनी टम्टा, मनोज सनवाल, केवल सती, तारा चन्द्र साह, डा. मनोज कुमार जोशी, दीपक कुमार, अख्तर हुसैन, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट आदि ने शोक व्यक्त किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल आदि ने मोहनी बगडवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Check Also

पंचायत चुनाव ने गांवों में पकड़ा जोर, सल्ला भाटकोट से जिपं प्रत्याशी शैलजा चम्याल का धुआंधार प्रचार

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार अंतिम चरणों में चल रहा है ऐसे में चुनाव …

preload imagepreload image
14:15