-महिला का पति विदेश में करता है नौकरी, महिला को धमकाने का आरोप
देहरादून: सेना के जवान पर शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला के अनुसार जवान ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसके बाद दोबारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद जवान ने महिला का अश्लील वीडियो अपने दोस्त को दिखाया, जिससे बाद दोस्त ने भी महिला के घर आने की इच्छा जताई। आरोप है कि महिला ने विरोध किया, तो आरोपित ने अश्लील वीडियो विदेश में नौकरी कर रहे महिला के पति को भेज दिया। बहरहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सहस्रधारा रोड निवासी एक महिला ने राजपुर थाना में तहरीर दी है कि जून 2023 में उसकी जान पहचान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सेना के जवान के साथ हुई थी, जो कि गढ़वाल राइफल में तैनात है। इसके बाद दोनों की मैसेज में बातचीत होने लगी। आरोपित जब छुट्टी आता तो महिला से मिलने के लिए उसके घर जाता था।
जून 2023 में आरोपित जवान उससे मिलने उसके घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। 15 जून को आरोपित महिला के घर गया और अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का पति विदेश में नौकरी करता है और वह यहां पर अपने बच्चों के साथ रहती है।
पीड़िता के पति को भेजा अश्लील वीडियो
कुछ समय बाद आरोपित ने यह वीडियो अपने दोस्त को दिखाई, जो गढ़वाल राइफल में ही तैनात है। आरोपित का दोस्त महिला के घर आना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर आरोपित ने यह वीडियो उसके पति को भेज दी। आरोप है कि महिला ने जब इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आद आरोपित सेना के जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
India Bharat News Latest Online Breaking News