Breaking News
अखनूर सड़क हादसा, p.c- amar ujala
अखनूर सड़क हादसा, p.c- amar ujala

दर्दनाक सड़क हादसा:: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 21 लोगों की मौत, 40 यात्री घायल

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के हाथरस से ​जम्मू कश्मीर के शिव खोरी जा रही थी। अखनूर के चुंगी मोड़ इलाके में बस संख्या- UP81CT-4058 गहरी खाई में गिर गई। इसके परिणामस्वरूप 21 यात्रियों की मौत हो गई और 40 यात्री घायल हो गए। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई और लोगों की चीख पुकार मच पड़ी। सूचना के बाद एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पहुंची।

सामाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घायलों को उप जिला अस्पताल अखनूर में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर दुर्घटना पर दुख जताया है।

Check Also

खबर का असर:: अवैध लीसा दोहन मामले में चार पर केस दर्ज, विभागीय जांच शुरू

जांच में पहले दिन मिली भारी अनियमितताएं, विभाग ने बिना नंबर दर्ज टिनों को किया …

preload imagepreload image
11:13