Breaking News
Oplus_131072

केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे अजय टम्टा, हुआ जोरदार स्वागत

अल्मोड़ा। तीसरी बार लगातार अल्मोड़ा लोकसभा सीट से सांसद बने और एनडीए सरकार में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अजय टम्टा आज अल्मोड़ा पहुंचे। उनके स्वागत के लिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में क्वारब पहुंचे। इस दौरान ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

क्वारब से शिखर होटल तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी का अभिवादन ​स्वीकार किया।

शिखर में आयोजित बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि यह सौभाग्य का दिन है कि अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें संसदीय क्षेत्र के कार्य करने के लिए एक बार फिर संसद में भेजा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र समेत पूरे देश में कई ऐतिहासिक कार्य किए है। इस बार उन्हें सड़क परिवहन राज्यमंत्री के तौर पर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में सड़क एवं परिवहन के क्षेत्र में एक और नया आयाम स्थापित किया जाएगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष रानीखेत लीला बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, अजय वर्मा, अरविंद बिष्ट, सुभाष पांडे, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, दर्शन रावत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, प्रकाश भट्ट, संजय साह रिक्खू, दीपक साह कन्नू, बीना नयाल, राजेन्द्र बिष्ट, कृपाल सिह बिष्ट, जगत तिवारी, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, राजा खान, वसुधा पंत, ए के सिकंदर पवार, अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, रमेश मेर, कन्हैया बिष्ट, ललित मेहता, हयात सिंह बिष्ट समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …