अल्मोड़ा: उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने बदरीनाथ व मंगलौर दोनों सीटों पर जीत का परचम लहराया है। दोनों सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता गदगद है। उपचुनाव के रिजल्ट सामने आते ही अल्मोड़ा में भी कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता झूम उठें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही जोरदार आतिशबाजी भी की गई।
दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस जीत को उत्तराखंड कांग्रेस के लिए संजीवनी बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि धर्म व धनबल की राजनीति करने वाली बीजेपी को दोनों विधानसभाओं की जनता ने सबक सिखा दिया है।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि देश की जनता के असल मुद्दों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी कांग्रेस है। और कांग्रेस की जीत इस बात का प्रमाण है। उन्होंने दोनों विधानसभाओं की जनता का आभार व्यक्त किया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने बद्रीनाथ और मंगलौर की जीत को सत्य और लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों विधानसभाओं के मेहनती कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर मिली ये जीत निश्चित ही हौसला बढ़ाने वाली है। साथ ही धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाली भाजपा के लिए सबक है।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, शोभा जोशी, गीता मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, विनोद वैष्णव, निर्मल रावत, महेश आर्य, एन डी पांडेय, गोविंद प्रसाद, विक्रम बिष्ट, रविंद्र कुमार, धीरा तिवारी, गोविंद मेहरा, वैभव पांडे, दिनेश पिलख्वाल, कमल बिष्ट, बाल विक्रम सिंह रावत, देव सिंह कनवाल, मनोज बिष्ट, ललित सतवाल, रोहित रौतेला, पवन मेहरा, जया जोशी, लता तिवारी, लीला जोशी, राधा टम्टा, फेमिना खान, तारा तिवारी, वीरेंद्र बंगारी, पंकज कार्की, कार्तिक साह, अमन अंसारी, अवनी अवस्थी, देव मिश्रा, लोकेश सुप्याल, दीपेश कांडपाल, अमित बिष्ट, अमित नेगी, नितिन रावत, हर्षित दुर्गापाल, मंटू ओली, प्रदीप बिष्ट, गोलू सतवाल आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News