Breaking News
Death
Death, प्रतीकात्मक फोटो

Almora:: बेस अस्पताल में उपचार के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा है। फिलहाल पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि पहाड़पानी से कुछ लोग टैक्सी वाहन के माध्यम से एक व्यक्ति को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाए थे। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद व्यक्ति की मौत हो गई।

बेस चौकी इंचार्ज एसआई सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि अस्पताल लेकर पहुंचे लोगों ने पूछने पर बताया कि मृतक पहाड़पानी में लीसा दोहन का कार्य करता था। जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। मृतक का नाम, पता व उसके परिजनों से संबंधित जानकारी नहीं मिल पाई है। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

Big news

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: धड़ल्ले से हो रही लीसा तस्करी, ट्रक से भारी मात्रा में लीसा बरामद

अल्मोड़ा। जिले में लीसा तस्करी का खेल जोरो पर है। पुलिस व एसओजी ने नगर …

preload imagepreload image
21:23