Breaking News
Oplus_0

Almora:: मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा: विभागाध्यक्ष कार्यालय देहरादून में कार्यरत प्रधान सहायक भगवती प्रसाद सेमवाल को निलंबित करने के बाद लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों में काफी आक्रोश है। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने एक अगस्त से इसके विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। और शासन के खिलाफ नारेबाजी की।

कर्मचारियों ने कहा कि जांच पड़ताल किए बगैर प्रधान सहायक भगवती प्रसाद सेमवाल को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय निर्देशों के तहत प्रधान सहायक सेमवाल की बहाली होने तक हल्द्वानी व अल्मोड़ा के सभी मिनिस्ट्रीयल कार्मिक हड़ताल पर डटे रहेंगे।

विरोध प्रदर्शन में मंडलीय अध्यक्ष शंकर सिंह फर्त्याल, महामंत्री बलवंत, मंडलीय उपाध्यक्ष सुभाष जोशी, महेंद्र बिष्ट, कृष्णा, आनंद प्रकाश, भूपेंद्र बिष्ट, हीरा नयाल, कैलाश तड़ागी, सूरज रौतेला, समेत अन्य कई कर्मचारी शामिल रहे।

Check Also

Big news

अल्मोड़ा स्वास्थ्य विभाग से बड़ी खबर:: तीन लोगों पर फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए नौकरी पाने का आरोप, CMO की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। सरकारी विभाग जनता के प्रति कितने जवाबदेह हैं यह सब जगजाहिर है, लेकिन विभाग …

preload imagepreload image
01:40