अल्मोड़ा: कर्मयोगी, कानूनविद स्व. सोबन सिंह जीना की जयंती के पूर्व दिवस पर जिला बार एसोसिएशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने स्व. जीना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता चामू सिंह गस्याल ने कहा कि उन्होंने स्व. सोबन सिंह जीना के सानिध्य में रहकर ही वकालत की। वह जिला बार एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष रहे। अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि वह एक कानूनविद, कुशल राजनीतिज्ञ और समाजसेवी थे। इन रूपों में रहकर उन्होंने समाज और देश के लिए कई बेहतरीन कार्य किए।
कार्यक्रम को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश सिंह परिहार, उपाध्यक्ष भावना जोशी, प्रेम आर्या, गजेंद्र मेहता, भानु तिलारा, हृदेश दीपाली, डीके जोशी, भगवत मेर, अक्षय जोशी, भुवन पांडे, सुनील तिवारी, विभा पांडे, रीता टम्टा, योगेंद्र नयाल, मनोज पंत, भगवती प्रसाद पंत, ईमरोज खान, मुकेश कुमार, राजेश आर्या, धनंजय साह, हरेंद्र थापा, संजय विद्यार्थी, पूरन चंद्र लोहनी, त्रिभुवन शर्मा, भूमिका, मयंक सिंह, दीपेंद्र परिहार समेत अन्य अधिवक्ताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन सचिव दीप चंद्र जोशी ने किया।