Breaking News
suicide

Almora:: ​तेल लाने की बात कहकर रेस्टारेंट में गई महिला, फंदे से लटका मिला शव

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुगालखोला निवासी सुनीता बिष्ट 42 पत्नी गणेश बिष्ट बीते शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपने बच्चों से रेस्टारेंट से खाने पकाने के लिए तेल लाने की बात कहते हुए कमरे से निकली। आधे घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह वापस करमे में नहीं लौटी तो पति व बच्चें उन्हें ढूढ़ने रेस्टोरेंट में पहुंचे। जहां सुनीता दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। यह देख बच्चों की चीख पुकार निकल गई। परिजन व आस पास के लोग महिला को जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला के इस खौफनाक कदम उठाने की वजह मालूम नहीं चल सकी है। मृतका की एक बेटी व एक बेटा है। पति गणेश बिष्ट वर्तमान में टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष हैं। पूर्व में वह क्षेत्र पंचायत सदस्य थें। उनका अपने भवन के निचले हिस्से में रेस्टारेंट भी है।

प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

‘साधारण महिलाएं, असाधारण अनुभव’ कार्यक्रम में संघर्षशील महिलाओं का सम्मान

  अल्मोड़ा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महिला शाखा द्वारा …