Breaking News
breaking
breaking

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: महिला से दिनदहाड़े लूटपाट, बदमाश मंगलसूत्र व कर्णफूल लेकर फरार

अल्मोड़ा। जिले में दिनदहाड़े एक महिला से लूटपाट का मामला सामने आया है। महिला बाजार से घर को लौट रही थी। मौका देखकर एक अज्ञात व्यक्ति महिला के आभूषण लूटकर वहां से फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की टीमें बदमाश की तलाश में जुटी है।

 

लूटपाट की घटना में घायल कौशल्या देवी

 

मामला सल्ट क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पिपना निवासी कौशल्या देवी (62) पत्नी किशोर चंद्र रविवार की दोपहर में मौलेखाल से खरीदारी कर वापस घर को लौट रही थी। पिपना बस स्टेशन के पास महिला टैक्सी से उतरकर अपने घर को जा रही थी। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति भी उसी टैक्सी से उतरा और महिला के पीछे-पीछे चलने लगा।

महिला घर पहुंचने वाली ही थी, इससे पहले बदमाश ने पीछे से आकर महिला का गला दबा दिया। और हाथ से महिला का मुंह बंद कर महिला के कान से कर्णफूल व मंगलसूत्र में झपट्टा मारकर छीन लिए। कर्णफूल छीनने के दौरान आरोपी ने महिला के दोनों कान बुरी तरह नोंच दिए। जिससे महिला के कानों से काफी ब्लीडिंग होने लगी। महिला के चिल्लाने के बाद आस पास के लोग बचाव के लिए वहां पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी आभूषण लेकर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची।

महिला के दोनों कानों से काफी खून बह रहा था। साथ ही गले में सूजन भी है। ग्रामीण महिला को सीएचसी देवायल ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि लूटपाट के आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गांव के आस पास व जंगल में कॉम्बिंग कर रही है। स्थानीय लोग भी पुलिस के साथ आरोपी की तलाश में जुटे है।

पूर्व जिपं सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ की शांतवादियों में इस तरह की घटना हतप्रभ करने वाली है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने की मांग की है।

Check Also

उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराध को रोकने में भाजपा सरकार नाकाम, CM धामी दें इस्तीफा: नेगी

अल्मोड़ा। भाकपा (माले) के जिला सचिव आनंद सिंह नेगी ने कहा कि नैनीताल में नाबालिग …

preload imagepreload image
11:48