Breaking News
Oplus_131072

कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन

 

अल्मोड़ा: 78वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में कई लोगों ने अपनी शहादत दी। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। तब जाकर आज हम आजादी का जश्न मना पा रहे है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन अमर शहीदों और उनके परिवारों को याद करने का दिन है।

 

 

 

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज के दिन पूरा देश उन वीर स्वतंत्रता सेनानियो को याद कर रहा है, जिहोने देश को आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोग तिरंगा लहराकर देश सेवा के प्रति अपने समर्पण का भाव प्रकट करें, इस भाव के साथ सभी देशवासी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, प्रदेश सचिव महिला लता तिवारी, प्रदेश सचिव रजनी टम्टा, जिला महामंत्री गीता मेहरा, जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी शरद साह, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरविंद रौतेला, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, सेवा दल जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, तारा भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, जया जोशी, लीला जोशी, फेमिना खान, सरस्वती रोडिया, दीपा गुरुरानी, राधा टम्टा, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रताप सत्याल, दानिश खान, पूरन रौतेला, हरेंद्र प्रसाद, इसरार अहमद, सभासद हेम चंद्र तिवारी, संगम पांडे, टीटू पंत, महेश चंद्र आर्य, अख्तर हुसैन, अमरीश कुमार, किरण आर्य, अंबी राम आर्य, पवन मेहरा, मयंक बिष्ट, ललित सतवाल, अमन अंसारी, एन डी पांडे, रमेश जोशी, शशांक बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल, भूपाल कुमार आदि मौजूद रहे।

Check Also

Big news

अल्मोड़ा स्वास्थ्य विभाग से बड़ी खबर:: तीन लोगों पर फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए नौकरी पाने का आरोप, CMO की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। सरकारी विभाग जनता के प्रति कितने जवाबदेह हैं यह सब जगजाहिर है, लेकिन विभाग …

preload imagepreload image
13:55