Breaking News

सांस्कृतिक नगरी में जोश के साथ मनाया गया आजादी का जश्न, शान से किया गया ध्वजारोहण

अल्मोड़ा: जिले ने स्वतंत्रता दिवस की काफी धूम रही। लोगों ने आजादी का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति का इजहार किया।

 

जिला जजी परिसर में जिला न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय ने ध्वजारोहण किया

 

जिला जजी परिसर में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया। और सभी से झंडा संहिता तथा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में अंतर्विष्ट नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। इस अवसर पर परिवार न्यायालय न्यायाधीश नीना अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दया राम, सिविल जज सीनियर डिवीजन रवींद्र देव मिश्र, सिविल जज जूनियर डिवीजन शुभांगी गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार समेत अधिवक्ता, कर्मचारी, पुलिसकर्मी आदि मौजूद रहे।

 

जनपद में मुख्य समारोह कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान को सामूहिक रूप से गाया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनपद एवं प्रदेश वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश हमेशा उन शहीदों का कर्जदार रहेगा, जिनके बलिदान से, जिनके आंदोलन से एवं जिनकी क्रांतियों से आज हम एक स्वतंत्र देश में जी रहे हैं। उन्होंने सभी राष्ट्रनिर्माताओं एवं क्रांतिकारियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमें आसानी से नहीं बल्कि इसके लिए बहुत सी माताओं ने अपने बेटे खोए, बहुत से सुहागिनियों ने अपने सुहाग खोए और बहुत सी बहनों ने अपने भाई की कलाई खोई है। इतने वर्षों के संघर्षों एवं आंदोलनों के बाद जब हम आजाद हुए तो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने कुछ सपने देखे थे अपने देश के लिए। आज हम सब कुछ करने के लिए स्वतंत्र हैं, तो हमें हमारे राष्ट्रनिर्माताओं के सपनों का भारत बनाने के लिए अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए एक नए संकल्प का का दिन है। आज हम सबको यह संकल्प जरूर लेना चाहिए कि हम अपनी इस आजादी को क्षुण्य रखेंगे एवं देश की तरक्की में अपना अपना योगदान देंगे।

 

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हमें अपनी स्वतंत्रता को सही मायनों में समझकर अपने देश के लिए अपना अपना योगदान जरूर देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं स्वतंत्रता के लिए हुए आंदोलनों, घटनाओं को याद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, राज्य आंदोलनकारी जमन सिंह बिष्ट समेत अन्य ने भी अपने अपने विचार रखे तथा स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन किया।

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या एवं जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा सम्मानित भी किया गया।

 


 

कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, रवि रौतेला, अजय वर्मा समेत अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह नंदादेवी प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क तक प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों, एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Check Also

अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय ‘संवाद’ विमर्शशाला, कृषि और पशुपालन की समस्याओं पर हुआ मंथन

अल्मोड़ा। पद्मविभूषण स्व. बीडी पांडे की स्मृति में जाखनदेवी स्थित उत्तराखण्ड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा …

preload imagepreload image
17:27