अल्मोड़ा: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष एवं अमर उजाला के पत्रकार नवीन उपाध्याय के पिता दया किशन उपाध्याय का निधन हो गया है। वह 78 वर्ष की उम्र के थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार यानी आज रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर किया जाएगा।
स्व. दया किशन उपाध्याय सन् 2006 में एमईएस, अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ बरेली रोड में गौजाजाली बिचली में रहते थे। जहां गुरुवार दोपहर उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के मुताबिक उनकी शवयात्रा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उनके आवास से चित्रशिला घाट के लिए निकलेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यूपीयू अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष नवीन उपाध्याय के पिता दयाकिशन उपाध्याय के निधन पर पत्रकारों, राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से जुड़े कई लोगों ने दुख जताया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News