Breaking News
Oplus_0

अल्मोड़ा नगरपालिका को नगर निगम बनाने के फैसले को बीजेपी ने बताया ऐतिहासिक, मनाया जश्न

 

अल्मोड़ा। नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा को नगर निगम का दर्जा मिलने पर भाजपा ग्रामीण मंडल ने दुगालखोला में मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

भाजपा नेताओं ने सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने कहा कि नगरपालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाने का फैसला लोगों के लिए सुविधाजनक होगा। नगर निगम बनने से जहां सड़कों की गुणवत्ता, पार्कों में साफ-सफाई एवं रंगरोगन बेहतर होगा। शहर की सुंदरता बढ़ेगी, जिससे पर्यटक भी आकर्षित होंगे। पर्यटकों के बढ़ने से शहरवासियों की आय भी बढ़ेगी।

इस दौरान राजेंद्र बिष्ट, नवीन बिष्ट हितेश भट्ट, भुवन तिवारी, शम्भू जोश, दीपा पाण्डेय, रेखा, रेखा बिष्ट, नमीता बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …