-ईओ के आश्वासन के बाद माने प्रदर्शनकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य भी धरने में रहने मौजूद

अल्मोड़ा। मुख्य बाजार में महिला शौचालय के निर्माण करने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने नगरपालिका में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व में कई बार मांग के बावजूद मामले में कोई कार्यवाही नहीं होने पर व्यापारी नेताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। मामले में शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला उपाध्यक्ष अनीता रावत व नगर उपाध्यक्ष जया साह के नेतृत्व में हुए धरने में वक्ताओं ने कहा कि कुमाऊं की सबसे प्राचीन बाजार अल्मोड़ा में कहीं पर भी महिला शौचालय नहीं है। नगर पालिका को नगर निगम बनाया जा रहा है। लेकिन बाजार में एक भी महिला शौचालय का नहीं है। यह नगर के लोगों का दुर्भाग्य है।
नगर उपाध्यक्ष जया साह ने कहा कि बाजार में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को कई बार महिला शौचालय की जरूरत पड़ती है। शौचालन नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने इस विषय पर पालिका से वार्ता करी की थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके चलते व्यापार मंडल को मजबूरन धरना करना पड़ा।
अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी के शीघ्र महिला शौचालय के निर्माण के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। जिस पर व्यापारी नेताओं ने ईओ का आभार जताया।
धरना प्रदर्शन में जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला मंत्री भैरव गोस्वामी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी, सयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, नगरध्यक्ष अजय वर्मा, सचिव वकुल साह, उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, कोषाध्यक्ष कुनाल नयाल, उपसचिव अश्वनी नेगी, आशीष भारती, किरन पंत, बीना पांडे, ऋतु पंत, प्रति बिष्ट, विमला नगरकोटी, पूनम वोहरा, सीमा गुसाई, मीना जोशी, लीला जोशी, पुष्पा सती, मंटू वर्मा, चंपा जोशी, मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News

