Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: नाला उफान पर आने से 7 घंटे फंसे रहे नवजात व मां… जंगल में सुनसान सड़क पर गुजरी 150 से अधिक लोगों की रात, पढ़ें पूरी खबर

-नवजात का आक्सीजन लेबल गिरने से रातों रात पहुंचाए आक्सीजन सिलेंडर, सुबह 5 बजे तक चला रेस्क्यू अभियान

 

 

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग 309 में मोहान में पास पन्याली नाला उफान पर आने से एक नवजात की जान पर बन आई। नवजात व उसकी मां रात को करीब सात घंटे तक हाईवे में फंसे रहे। साथ ही 150 से अधिक लोगों को आधी रात जंगल में सुनसान सड़क में गुजारनी पड़ी। आधी रात में नाले का उफान कम होने के बाद स्थानीय प्रशासन व पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर किसी तरह एंबुलेंस व अन्य वाहनों को वहां से निकाला।

जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के बाद मंगलवार शाम करीब 7 बजे एनएच 309 में पन्याली नाला पूरी तरह उफान पर आ गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा एहतियातन यातायात को रोक दिया गया। रात करीब 2 बजे तक नाला पूरी तरह उफान पर रहा।

 

 

आधी रात में पहुंचाएं आक्सीजन सिलेंडर

पौड़ी गढ़वाल जिले के बिरोंखाल ब्लाक के ग्राम गुरखली निवासी रीना देवी उम्र 24 साल पत्नी कुलदीप अपने नवजात बच्चे के साथ करीब 7 घंटे तक जंगल में फंसी रहीं। प्रशासन के मुताबिक मंगलवार दोपहर में रीना की बिरोंखाल के एक अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। जिसके बाद उसे हायर सेंटर रामनगर के लिए रेफर कर दिया गया था। आधी रात में अचानक नजवात का आक्सीजन लेवल गिरने लगा। जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से​ किसी तरह एंबुलेंस तक आक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए। रात करीब 2 बजे पन्याली नाले में पानी का बहाव कम होने के बाद भतरौंजखान थाना पुलिस ने दो जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद एंबुलेंस व अन्य वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया।

रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक चला रेस्क्यू

पन्याली नाला मोहान-मरचूला एनएच 309 व मोहान-मछोड़-सल्ट स्टेट हाईवे दोनों को क्रॉस करता है। नाला उफान में होने से मंगलवार रात दोनों मोटर मार्गों पर यातायात पूर्ण रूप से बाधित रहा। तहसीलदार सल्ट आबिद अली ने बताया कि दोनों मोटर मार्ग में 50 से अधिक वाहनों में करीब 150 से अधिक लोग फंसे हुए थे। जिसमें कई महिलाएं व बच्चे भी शामिल थें। छोटे बच्चों के साथ फंसी 20 महिलाओं को रात में वन विभाग के विश्राम गृहों में रूकवाया गया। रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया।

Check Also

प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न, लगातार तीसरी बार किशोर जोशी जिलाध्यक्ष व जगदीश सिंह भंडारी जिला मंत्री चुने गए

अल्मोड़ा। उत्तरांचल राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन रानीखेत में एक होटल सभागार में …

preload imagepreload image
08:22