Breaking News
Big news
Big news logo

बिग ब्रेकिंग:: भारी बारिश का अलर्ट, अल्मोड़ा में कल बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

अल्मोड़ा। जनपद में बुधवार रात से रुक-रुक कर हो रही बरसात के चलते जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। उत्तराखंड मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने अल्मोड़ा जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक और सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 13 सितंबर के दिन शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूलों में 13 सितंबर शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है। राज्य मौसम विभाग ने कई जनपदों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। कुछ पर्वतीय जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उधम सिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल जिले में कई जगह पर तेज बारिश हो सकती है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले में 13 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

यहां देखे आदेश

Check Also

अल्मोड़ा का युवक दो लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। पहाड़ की शांत वादियों में नशीले पदार्थों की तस्करी का खेल में तेजी से …

preload imagepreload image
11:36