अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर एक कार्यशाला पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने शिरकत की। अपने संबोधन में बिष्ट ने कहा जिन लोगों पर किसी भी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज है या फिर जो दोषी पाया गया हो, पार्टी उन्हें सक्रिय सदस्य नहीं बनाएगी। साफ छवि के लोगों को ही पार्टी में जगह मिलेगी।
जिला प्रभारी बिष्ट ने कहा कि 50 से अधिक सदस्य बनाने वाले ही कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य होगें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के लिए जुटने का आह्वान किया। साथ ही जनपद के प्रदेश में पहले स्थान पर आने पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि आगामी 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रकाश भटृ, कैलाश गुरुरानी, संजय डालाकोटी, रवि रौतेला, महेश नयाल, लता पांडे, महिपाल बिष्ट, बीना नयाल, वंदना आर्या, गोपाल बिष्ट, मनोज वर्मा, राजेन्द्र बिष्ट, कृपाल बिष्ट, जगत तिवारी, खीम बिष्ट, प्रेम लटवाल, हरीश प्रसाद, भूपाल परिहार, प्रदीप नगरकोटी, दिनेश मठपाल, राजन चन्द्र जोशी, दर्शन रावत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News