Breaking News
Oplus_0

शैलेश मटियानी का आंचलिक कथा साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान: प्रो. पोखरिया

अल्मोड़ा। हिंदी साहित्य जगत के प्रसिद्ध कहानीकार एवं गद्यकार शैलेश मटियानी की जयंती पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बाड़ेछीना में शैलेश मटियानी स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके साहित्यिक योगदान पर चर्चा की गई।

फेस ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार व कवि प्रो. देव सिंह पोखरिया ने उनकी रचनाओं व साहित्य जगत में उनके योगदान को लेकर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शैलेस मटियानी ने आंचलिक कथा साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया। एक सिद्धहस्त लेखक के तौर पर उन्होंने कुमाऊं के पहाड़ों के मुश्किल जीवन की सारी त्रासदियों और जटिलताओं को ज़ुबान दी।

इस अवसर पर आयोजित सीनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में रुचि जोशी, प्रशांत जोशी व पूजा फर्त्याल, जूनियर वर्ग में माही परिहार, अंजली वर्मा और गायत्री सुप्याल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज़ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पूजा फर्त्याल ने पहला, सीमा कुमारी व हिमांशु बिनवाल ने संयुक्त रूप से दूसरा और हिमांक तिलारा ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में साक्षी बोरा प्रथम, माही परिहार द्वितीय, नेहा जड़ौत और दीपिका तिलारा तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्या प्रीति पंत और संचालन फेस ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल बिष्ट ने किया। यहां मुख्य रूप से खिलानंद भट्ट, ज्योति भट्ट, आयुष तिवारी, ममता भट्ट, नीरज भट्ट, कमल डसीला आदि मौजूद रहे।

Check Also

Almora:: अभिमन्यु का BCCI के अंडर-16 कैंप के लिए चयन

अल्मोड़ा। द्वाराहाट नगर के शीतलापुष्कर वार्ड निवासी अभिमन्यु कांडपाल का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड “बीसीसीआई” …

preload imagepreload image
14:07