अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब के पास बने डेंजर जोन से लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे हाईवे में बार बार यातायात प्रभावित हो रहा है। दो माह बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन व स्थानीय सांसद समस्या का समाधान नहीं ढूंढ पाए हैं। हाईवे में हो रही अव्यवस्था से जहां जनता त्रस्त है वही, केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद भाजपा के सदस्यता अभियान में मग्न है।
प्रेस को जारी बयान में जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तीन जिलों की लाइफलाईन है। यहां से हजारों वाहनों आवागमन करते है। पिछले दो माह से क्वारब के पास बने लैंडस्लाइन जोन से रूक रूक कर पहाड़ी से मलबा व पत्थर आ रहे है। यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को विवश है। वही, हाईवे बंद के समय वाहन डायवर्ट रूट से गंतव्य पहुंच रहे है। जिससे आम जनता, ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों व अन्य राहगीरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। भाजपा सरकार, केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद तथा जिला प्रशासन हाईवे में हो रही इस अव्यवस्था से निपटने में पूरी तरह विफल साबित हुए है। उन्होंने कहा कि सांसद इस गंभीर मामले का समाधान ढूंढने के बजाय सदस्यता अभियान में गहरी रूचि दिखा रहे है। ऐसे में लगता है सांसद को जनता की समस्याओं से कोई लेना नहीं रह गया है।
जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि दीपावली पर्व नजदीक है। बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले का मुख्य मार्ग होने चलते कई लोग यहां से अपने घरों को आएंगे। सरकार व प्रशासन गंभीरता दिखाते हुए समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्यवाही करें। अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर सरकार व जिला प्रशासन की पोल खोलेगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News