Breaking News
Oplus_131072

धौलछीना में रामलीला की धूम: चौथे दिन राम बारात ने मोहा लोगों का मन, गूंज उठे जयकारे

अल्मोड़ा। धौलछीना में रामलीला का मंचन जारी रहे है। चतुर्थ दिवस में रामलीला मंचन में भव्य राम बारात का आयोजन किया गया। राम बारात निकलते ही दर्शक भक्ति भाव के सराबोर हो गए। भगवान राम की बारात के जीवंत अभिनय ने सभी का मन मोह लिया। माता सीता की विदाई के मंचन से पंडाल में मौजूद दर्शकों की आंखें भर आई।

राम बारात के बाद कैकेयी मंथरा संवाद, दशरथ कैकेयी संवाद, सीता राम लक्ष्मण संवाद, राम कौशल्या संवाद तथा वनवास के दृश्यों का मंचन किया गया। दशरथ कैकई संवाद तथा कौशल्या राम संवाद के दृश्यों को दर्शकों में खूब पसंद किया।

दशरथ कैकई संवाद तथा कौशल्या राम संवाद के दृश्यों को दर्शकों में खूब पसंद किया। राम का अभिनय केवल चम्याल, लक्ष्मण का अभिनय हितेश मेहरा, भरत दीपक मेहरा, शत्रुघन तनिष्क रावत, जनक प्रशांत रावत, सीता काजल बोरा तथा दशरथ का किरदार प्रकाश वर्मा ने निभाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील शाह तथा सचिव भैरव गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ बृजेश डसीला ने किया।

Check Also

Kotwali

आर्मी कैंट परिसर में अज्ञात चोर ने कई घरों में बोला धावा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अल्मोड़ा। नगर के आर्मी कैन्ट परिसर में चोरी का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात …

preload imagepreload image
00:56