Breaking News

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक शख्स की मौत, चार घायल

अल्मोड़ा। जिले में सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। रामनगर रानीखेत स्टेट हाइवे में शनिवार तड़के दिल्ली से चौखुटिया जा रहा एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान वाहन में पांच लोग सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य चार घायलों को रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भीम सिंह (38) पुत्र हर सिंह, पूरन सिंह (31) पुत्र धन सिंह, भूपाल सिंह (54) पुत्र राम सिंह, भूपेन्द्र सिंह (45) पुत्र जगत सिंह व आनन्द सिंह (60) पुत्र पदम सिंह टैक्सी बोलेरो संख्या यूके01टीए-3866 से शुक्रवार देर शाम दिल्ली से चौखुटिया के लिए रवाना हुए। रात करीब दो बजे वह मोहान पहुंचे। लेकिन गेट बंद होने के चलते शनिवार तड़के करीब चार बजे वह चौखुटिया के लिए रवाना हुए। मोहान से आगे कफलगाड़ी नाले के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची भतरौंजखान पुलिस ने सभी घायलों को निजी एंबुलेंस से रामनगर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल ग्राम कोटयूड़ा चौखुटिया निवासी भीम सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वाहन को मृतक भीम सिंह चला रहा था। चारों घायल मूल रूप से ग्राम भेल्टा चौखुटिया व हाल में दिल्ली में रहते हैं। चारों का रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि चौखुटिया में गत दिवस किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। ये सभी लोग इसी सिलसिले से चौखुटिया जा रहे थे। लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। एसओ भतरौंजखान सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह नींद की झपकी आना प्रतीत हो रहा है। स्पष्ट वजह जांच के बाद ही पता लग पाएगी।

Check Also

Almora:: राशन देने गई मां को बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला, राजस्व पुलिस को एक दिन बाद हत्या की लगी भनक

अल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक …

preload imagepreload image
20:26